{"_id":"5a0ee9a64f1c1b6e548bd98e","slug":"71510926758-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने आए कर्मचारियों ने मौके पर वसूला बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने आए कर्मचारियों ने मौके पर वसूला बिल
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। विद्युत बोर्ड नियमों को दरकिनार कर उपभोक्ताओं से बिजली के बिल वसूल कर रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग में ऊंचे स्तर तक पहुंच रखने वालों के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाते हैं। परंतु कभी-कभी एक महीने पर भी बिल न देने वाले लोगों के कनेक्शन बोर्ड काट देता है। शुक्रवार को मात्र एक महीने का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं के घर पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी पहुंच गए और कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उपभोक्ता ने मौके पर ही नकद राशि देकर जान छुड़ाई। वहीं, बिल वसूली करने वाले कर्मचारी ने उपभोक्ताओं को रसीद तक नहीं दी। यह भी आश्वासन दिया गया कि राशि को जमा करवाकर रसीद दे दी जाएगी। ऐसे में यदि कर्मचारी राशि वसूलकर मुकर जाएं, तो फिर उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, एसडीओ अशोक कुमार का कहना है कि बिजली का बिल वसूल करने के लिए केवल कार्यालय में कैशियर ही अधिकृत है। यदि कोई घर पर ही बिल वसूल करेगा तो उस कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन