{"_id":"5a0af60d4f1c1b70548bd290","slug":"71510667789-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में संदिग्ध हालात में मिली लापता व्यक्ति की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में संदिग्ध हालात में मिली लापता व्यक्ति की लाश
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में संदिग्ध हालात में मिली लापता व्यक्ति की लाश
तीन दिन पहले घर से दिहाड़ी लगाने के लिए निकला था गोपाल
डीएसपी और एसएचओ पुलिस टीम समेत घटनास्थल पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू(हमीरपुर)। तीन दिन से लापता चल रहे मनवी गांव के व्यक्ति की लाश मंगलवार दोपहर बाद नाले में संदिग्ध अवस्था में मिली। मृतक की पहचान गोपाल दास(43) पुत्र भगत राम निवासी गांव मनवी, ग्राम पंचायत लगमनवी, उपमंडल भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। गोपाल दास दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 12 नवंबर को वह रोजाना की तरह सुबह घर से काम के लिए निकला लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों को फोन कर भी पूछा, लेकिन गोपाल दास का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को अचानक उसकी लाश मनवी गांव के पास शिव मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर नाले में पड़ी मिली। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस थाना भोरंज को दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी बड़सर धर्म सिंह वर्मा और एसएचओ मुकेश कुमार अपनी टीम समेत घटनास्थल पर पहुंचे। गोपाल दास के माथे पर चोट का निशान नजर आ रहा था। इस पर डीएसपी ने हमीरपुर से डॉग स्क्वायड मंगवाने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम तक पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुटी हुई थी। गोपाल दास के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि छोटी बेटी नौवीं और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। गोपाल दास बीपीएल परिवार से संबंध रखता था। उधर, डीएसपी धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।