{"_id":"59f71dc64f1c1bda538b9d09","slug":"71509367238-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त भवन निर्माण और हैंडपंप लगाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त भवन निर्माण और हैंडपंप लगाने का लिया निर्णय
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला सहकारिता विकास संघ समिति हमीरपुर का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष यशवीर सिंह पटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके हमीरपुर जोन से निदेशक विशाल पठानिया, नादौन से पुरुषोत्तम पटियाल, सुजानपुर से देव राज शर्मा, सहकारी पंजीकृत सभाओं से जिला निरीक्षक कुलदीप शर्मा ने शिरकत की। अधिवेशन में संघ के वर्ष 2016-17 के आय-व्यय लेखा व अवशेष पत्र पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत संघ के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट की व सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
पिछले वर्ष किए कार्यों में मुख्य सड़क से भवन तक सड़क का निर्माण, सौर ऊर्जा लाइट का प्रावधान, जिला की विभिन्न सहकारी सभाओं में कर्मचारी प्रबंधन कमेटी, मेंबर व नॉन मेंबरों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। संघ के भवन में प्रथम मंजिल के निर्माण के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। वहां दो कमरों का सेट, हैंडपंप बनाने, कार्यालय प्रयोग के लिए कंप्यूटर के साथ प्रिंटर खरीदने पर भी चर्चा की गई। भवन की देखरेख के लिए एक चौकीदार का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया गया। इस उपलक्ष्य में पुरुषोत्तम परमार ने सहकारिता का महत्व बताया। प्रदेश सचिव संघ के महासचिव देश राज ठाकुर ने सभा में उपस्थित सदस्यों को जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर निरीक्षक राजेश कौशल सभाएं हमीरपुर भी उपस्थित रहे। संघ वार्षिक अधिवेशन में 41 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें जगदीश बन्याल, सुभाष चंद, अशोक कुमार, संजय पटियाल और भी विभिन्न सहकारी सभाओं से आए सदस्य उपस्थित रहे।