{"_id":"682f78862352709e30001f6d","slug":"71-candidates-gave-interview-in-iti-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156468-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई सुजानपुर में 71 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई सुजानपुर में 71 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। आईटीआई सुजानपुर में वीरवार को पंजाब की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार का आयोजन सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक किया गया। साक्षात्कार ट्रेड फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, वायरमैन और इलेक्ट्राॅनिक्स के 2017 से 2024 तक पास 25 वर्ष तक के अभ्यर्थियों के लिए किया गया। साक्षात्कार में 71 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करवाई गई। कंपनी की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लैटर प्रदान किए जाएंगे। आईटीआई सुजानपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी अनिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 11776 और 800 रुपये मासिक मनोदय व चार अवकाश सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन