फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   65 lakh rupees will be spent on beautification of the ground in Badhani

Hamirpur (Himachal) News: बधानी में 65 लाख से होगा मैदान का सौंदर्यीकरण

Mon, 05 Jan 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees will be spent on beautification of the ground in Badhani
बधानी के मैदान का होगा कायाकल्प। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बधानी मैदान में पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मैदान के सौंदर्यीकरण पर 65 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्राकलन तैयार किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 55 मीटर लंबे व 40 मीटर चौड़े मैदान के चारों ओर चहारदीवारी लगाई जाएगी। पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा। हरियाली और सुंदरता के लिए मैदान में हरी घास लगाई जाएगी। इसके अलावा बैठने के लिए 16 बेंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बधानी पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि यह मैदान खुला है। इसलिए इसके सौंदर्यीकरण से अच्छी सुविधा मिलेगी। इसका फायदा लोगों को मिलेगा। लोक निर्माण विभाग समीरपुर उपमंडल के अवाहदेवी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश धूमल ने बताया कि बधानी के मैदान का सौंदर्यीकरण शिलान्यास के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने विधायक सुरेश कुमार के निर्देश पर प्रपोजल तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण पर करीब 65 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed