फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   63.31 crores were washed away in the flood

Hamirpur (Himachal) News: बाढ़ में बह गए 63.31 करोड़

Fri, 14 Jul 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पिछले दिनों लगातार बारिश से नुकसान का क्रम लगातार छठे दिन वीरवार को भी जारी रहा। अभी तक जिला प्रशासन को कुल 63.31 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा जलशक्ति विभाग को 37.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को 24.06 करोड़, जबकि बिजली बोर्ड को 69.58 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा कृषि विभाग को 27.72 लाख और उद्यान विभाग को 33.15 लाख रुपये की क्षति पहुंची। वीरवार को छठे दिन जिले में आठ कच्चे मकान, एक गोशाला और एक डंगा ढहा। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत गांव महल थान कांगू में प्यार चंद पुत्र फुहड़ राम का कच्चा मकान, गांव डगोह कांगू में मोती लाल पुत्र रूपा राम का कच्चा मकान, हमीरपुर के तहत गांव अमनेड में बलवीर, बहादुर सिंह, रणवीर सिंह और होशियार सिंह का संयुक्त कच्चा मकान, गांव चलोखर में राणू राम पुत्र साहणू राम का कच्चा मकान, गांव साहनवी में राकेश कुमार पुत्र विश्वनाथ, गांव मधोहल ढटवाल की सुषमा देवी पत्नी अजय कुमार, गांव घुमारथ के कृष्ण सिंह पुत्र बहादुर सिंह और गांव बटयाणा गारली के ज्ञान चंद पुत्र जवाहर लाल का कच्चा मकान, जबकि गांव समोह के राकेश कुमार पुत्र विश्न सिंह की गोशाला और गांव पपलाह में शशि शर्मा पुत्र ब्रह्मदास के घर का डंगा बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर जसपाल ने कहा कि बारिश के बाद भी नुकसान का क्रम जारी है। इसकी रिपोर्ट रोजाना जिला प्रशासन को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन


बारिश से नुकसान का विधायक लखनपाल ने लिया जायजा
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल विधानसभा क्षेत्र में बारिश से नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरे पर हैं। बरसात से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए घरद्वार दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने आपदा की घड़ी में लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में धन राशि भेजने की अपील की है। कहा कि आफत की बारिश ने लोगों को घर से बेघर कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वीरवार को उन्होंने बिझड़ी तहसील का भी दौरा किया तथा तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों के जरूरी कार्य लटकाए न जाएं। उनके साथ कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार चौधरी, कोडरा पंचायत के उपप्रधान संदीप कुमार और अश्विनी कुमारी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed