{"_id":"657605d440eb72c33c01ae59","slug":"62-hrtc-buses-will-start-running-for-dharamshala-from-5-am-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15895-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला के लिए सुबह पांच बजे से दौड़ना शुरू होंगी 62 एचआरटीसी की बसेें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला के लिए सुबह पांच बजे से दौड़ना शुरू होंगी 62 एचआरटीसी की बसेें
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में अपनी बसें लेेने जाते यात्री। संवाद
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस सरकार के धर्मशाला में 11 दिसंबर को प्रस्तावित एक साल के जश्न के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले से 62 एचआरटीसी की बसेें विभिन्न स्थानों के लिए सुबह पांच बजे दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री के गृह जिले से अधिक लोगों के धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने पटवारियों और ग्राम पंचायत के सचिवों से समन्वय स्थापित करके सुबह लोगों को पांच बजे से ही अपनी पंचायतों के मुख्यालयों और स्टॉपेज पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के 147 लोकल बस रूट चलते हैं। इनमें से 85 लोकल रूट ही चलेंगे और 62 बस रूट प्रभावित रहेंगे। ऐसे में सोमवार को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी न होने के कारण लोगों को अपने घरों से जिला मुख्यालय में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिन रूटों पर दिन में केवल एक ही बस चलती है उन बस रूटों के प्रभावित होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने जिले से दस बसें कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी भेजी हैं। हालांकि लोकल बस रूटों पर निजी बसों पर ज्यादा जिम्मा रहेगा। रूटों पर बसें कम होने से बसों में ओवरलोडिंग होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। निगम प्रबंधन की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि सिंगल रूट वाले क्षेत्रों में बस सेवा प्रभावित न हो। निजी बसों की उपलब्धता को ध्यान में रखा गया है।
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि 62 बसें विभिन्न स्थानों से धर्मशाला के लिए सुबह पांच बजे से दौड़ना शुरू हो जाएंगी। हमीरपुर डिपो से दस बसें विधानसभा क्षेत्र देहरा के लिए भी भेजी जाएंगी। निगम लौंग रूट वाली बसों को दिन के समय स्थानीय रूटों पर भेजकर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करेगा।