{"_id":"5c8943f5bdec22068c428cb4","slug":"61552499701-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का चेहरा भी नहीं रोक पायेगा अनुराग की हार : कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का चेहरा भी नहीं रोक पायेगा अनुराग की हार : कौशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग कर भी अपनी पराजय को रोक नहीं पाएंगे। क्योंकि, विगत लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को सुजानपुर की जनसभा में नरेंद्र मोदी की ओर से दिखाए गए सुनहरे सपने अभी भूले नहीं हैं। अब जनता चुनावों में मोदी और अनुराग को सबक जरूर सिखाएगी। कौशल ने कहा कि मनमोहन सरकार में मंजूर सेंट्रल यूनिवर्सिटी शांता-अनुराग के चक्र में धर्मशाला और देहरा के बीच झूलती रही। बिलासपुर में बनने वाले एम्स को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अनुराग के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी रही।
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज आरंभ होने के बाद जिला अस्पताल की हालत खराब हो चुकी है। नितिन गडकरी जालंधर-मुबारिकपुर-हमीरपुर-कोटली-मंडी राष्ट्रीय मार्ग जो कोट कलंझड़ी तक बन भी चुका है, उसका शिलान्यास करके चले गए। अब आचार संहिता लागू होने के बाद सांसद पटलांदर में सीएसडी कैंटीन मंजूर होने का दावा कर पूर्व सैनिकों तथा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा का नेतृत्व भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और यहां की जनता को पूर्ण रूप से नजरअंदाज करता रहा है।