फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विभाग ने नहीं लगाई निर्देश पट्टिका, निर्माणधीन सड़क से गुजरा ट्रक

विभाग ने नहीं लगाई निर्देश पट्टिका, निर्माणधीन सड़क से गुजरा ट्रक

Sat, 12 Jan 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी से हमीरपुर वाया महल सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य चला हुआ है। इस कारण यह सड़क मार्ग अवरुद्ध है। शुक्रवार को एक ट्रक चालक निर्माण कार्य का कोई भी नोटिस बोर्ड न होने के कारण ट्रक लेकर निर्माणाधीन सड़क से गुजर गया। इस कारण सड़क पर बिछाया गया सीमेंट, बजरी इत्यादि उखड़ गया और ट्रक के टायरों से सड़क पर गड्ढे पड़ गए। सरकारी कार्य में निर्माण सामग्री के खराब होने से सरकार को नुकसान हुआ है। अब इसमें गलती ट्रक चालक की मानें या विभाग की, लेकिन सरकार को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं सड़क अवरुद्ध होने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर जाने वाले वाहन वाया भोरंज होकर जा रहे हैं। निर्माण कार्य की सड़क पर कोई भी निर्देश पट्टिका नहीं लगाई गई है। क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों में सुरजीत, बलवीर, संजय, यशवंत, राकेश, रवि, विजय, सतीश इत्यादि का कहना है कि मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य की सूचना पट्टिका लगानी चाहिए। उधर, लोक निर्माण विभाग भोरंज के एसडीओ अमर सिंह भाटिया का कहना है कि पेवर ब्लॉक लगाने के कारण सड़क बंद है। शीघ्र ही निर्माण कार्य के पूरा होते ही सड़क शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed