फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चली गोली, लोगों में हड़कंप

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चली गोली, लोगों में हड़कंप

Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस ने जिस व्यक्ति के खिलाफ रात को शराब पीकर हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है, उसी व्यक्ति ने पुलिस में पड़ोसी के खिलाफ गोली चलाने की शिकायत कर दी है। यह मामला शुक्रवार देर रात हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर में पेश आया। पुलिस को रात को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कालोनी में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंच गई।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का मेडिकल भी करवाया। थाना सदर में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। जबकि आरोपी व्यक्ति ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उसने शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक के छुट्टी पर होने के चलते डीएसपी को शिकायत पत्र सौंपा गया। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाने वाले अनमोल ने बताया कि उनकी कालोनी में एक कुतिया ने पिल्लों को जन्म दिया है और रात को काफी शोर मचा रहे थे। जिसके चलते उसने कुतिया और पिल्लों को दूध और रोटी दी। इस पर पड़ोसी अपने कमरे से बाहर आया और चिल्लाने लगा। कुछ देर के बाद पड़ोसी अपने कमरे के भीतर गया और बंदूक लेकर बाहर आ गया। थोड़ी देर के बाद पड़ोसी ने बंदूक से गोली चला दी, लेकिन गोली उसे लगने के बजाय साइड से निकल गई। अनमोल ने बताया कि उसने भाग कर अपनी जान बचाई है। घटना मुहल्ले की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि कालोनी से हुड़दंग मचाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हो चुकी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed