{"_id":"5c377ec5bdec22734c6bf621","slug":"61547140805-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध जंगल से भेड़पालक के डेरे से आठ भेडें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध जंगल से भेड़पालक के डेरे से आठ भेडें चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत दियोटसिद्ध जंगल से बैजनाथ क्षेत्र के एक भेड़पालक की आठ भेड़ें चोरी हो गई हैं। भेड़पालक ने उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन, जब उसे भेड़ें नहीं मिलीं तो उसने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
भेड़पालक माधो राम निवासी माऊ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को उसने अपना डेरा दियोटसिद्ध जंगल में लगाया था। बुधवार सुबह जब उसने अपनी भेड़ों की गिनती की तो उसमें से आठ भेड़ें गायब थीं। उसने भेड़ों की तलाश की लेकिन, भेड़ें कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद उसने भेड़ें चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। एसएचओ जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।