फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजनीति से प्रेरित है कई संगठनों का धरना : संघ

राजनीति से प्रेरित है कई संगठनों का धरना : संघ

Sun, 06 Jan 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य तकनीकी कर्मचारी संघ हमीरपुर की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में आयोजित की गई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर और वरिष्ठ उपप्रधान शालीग्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीटिंग में जिलास्तर से लेकर प्रदेश स्तर की समस्याओं के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जिन संगठनों का धरना प्रदर्शन आठ और दस जनवरी को रखा गया है, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को कमजोर करने की एक गहरी साजिश है, जिसका भारतीय मजदूर संघ तथा तकनीकी कर्मचारी संघ कड़ा विरोध करता है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग तकनीकी कर्मचारियों से हुए समझौते का पालन करे, जो एक जनवरी 2019 को हुआ था। अन्यथा तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से दिया गया धरने का नोटिस यथावत है और शीघ्र ही ग्रेड-पे की विसंगति को लेकर समझौता लागू नहीं किया गया तो तकनीकी कर्मचारी संघ अपने नोटिस के तहत किसी भी समय बोर्ड मुख्यालय पर धरना दे सकते हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग की होगी। प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ बोर्ड प्रबंधक वर्ग और प्रदेश सरकार से अपनी मांगें मनवाने में सक्षम है। इसमें किसी भी बिचौलिये की आवश्यकता नहीं है। बैठक में जिला सचिव दिनेश ठाकुर, जिला उपप्रधान राकेश ठाकुर, विपन, रत्न चंद, नवीन कुमार, पृथ्वी चंद सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed