{"_id":"5bd4aa39bdec22695d35feff","slug":"61540663865-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने शहर की दुकानों से दस किलो मिठाई फिंकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने शहर की दुकानों से दस किलो मिठाई फिंकवाई
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते जिला मुख्यालय की खाद्य सामग्री की दुकानों सहित अन्य दुकानों में औचक निरीक्षण कर दस किलोग्राम खराब मिठाई को फिंकवाया और 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर बाद मुख्यालय की करीब 80 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इन 80 दुकानों में से 25 में विभाग की ओर से निर्धारित मापदंड पूरे नहीं हो पाए। इन 25 दुकानों में से कुछ में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई पाई गई तो कुछ दुकानों के पास लाइसेंस और अन्य दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए।
इस कारण खाद्य सुरक्षा विभाग इन 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। नोटिस जारी करने के बाद इन दुकानों की सूची बनाई गई। नोटिस जारी करने के बाद दुकानदारों को निर्धारित मापदंडों को पूरा करने की चेतावनी दी गई। अगर इसके बाद भी दुकानदार इन मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। जिला मुख्यालय में विभाग के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं, विभाग की ओर से आए गए कर्मचारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण चौहान ने कहा कि 80 दुकानों का औचक निरीक्षण कर 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं मुख्यालय में स्थित मिठाई की दुकान से दस किलोग्राम खराब मिठाई फिंकवाई गई है।