{"_id":"5ba68418867a555b081a9df1","slug":"61537639448-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमसन की पंचायतों के लिए ढाई करोड़ रुपये के कार्य पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमसन की पंचायतों के लिए ढाई करोड़ रुपये के कार्य पारित
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन की बैठक शनिवार को पंचायत समिति सभागार टौणी देवी में अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें खंड की 46 पंचायतों से आई विभिन्न योजनाओं के लगभग ढाई करोड़ रुपये के कार्यों को पारित किया गया। इन्हें अब स्वीकृति के लिए जिला परिषद को भेजा जाएगा। समिति में पारित किए जाने वाले प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई न करने पर विभिन्न विभागों के प्रति सदस्यों ने रोष जताया तथा सरकार से इन्हें उचित दिशा-निर्देश देने की मांग की गई। जिससे समिति में उठाई जाने वाली समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में खंड विकास अधिकारी यशपाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। एसईबीपीओ केएल जसवाल ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर पारित की गई योजनाओं का विस्तार से सदस्यों को ब्योरा दिया तथा उनकी प्रतिक्रियाएं भी ली गईं।
बीडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि बैठक में पंचायतों की ओर से भेजी गई 14वें वित्तायोग, मनरेगा, स्वच्छ भारत, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के शेल्फ पारित किए गए। अधिकांश पंचायतों में मोक्षधाम, संपर्क सड़क, सड़कों की मरम्मत, जल संग्रहण टैंक के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इसके साथ ही बारीं पंचायत के बारीं में मोक्षधाम और बीडीओ तथा पंचायत कार्यालय के पास पौधरोपण के प्रस्ताव पारित हुए है। बीडीओ ने कहा कि राज्य वित्तायोग से दी गई राशि को आधी पंचायतों ने अभी तक खर्च नहीं किया है और इसके लिए उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे बीडीसी सदस्यों को मिली राशि को खर्च किया जा सके। इसके लिए पंचायत प्रधानों को पहले ही बैठक में उचित निर्देश दिए गए हैं तथा कई पंचायतों ने इसके लिए कार्य शुरू भी कर दिए हैं। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पीआई सुरेश धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष त्रिशला देवी, टौणी देवी से सदस्य प्रेम लता ठाकुर, सिकांदर से राकेश चौहान, लल्यार से अजय कुमार, बगवाड़ा से माधुरी चंदेल, आशा देवी, शिल्पा रानी, राजेश कुमार, सोनिया, अनुराधा, प्रोमिला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।