{"_id":"5ba52d86867a557ff666b90e","slug":"61537551750-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"317 महिलाओं को वितरित किए निशुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
317 महिलाओं को वितरित किए निशुल्क गैस कनेक्शन
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल गृहिणी योजना के तहत भोरंज विधानसभा की 43 पंचायतों की 317 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। भोरंज मिनी सचिवालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। योजना के तहत हमीरपुर जिले में 2490 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश में 12 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है तथा शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को कवर किया जाएगा।
अनुराग ने बताया कि हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर जिलों में जच्चा-बच्चा अस्पताल के लिए 21-21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांसद मोबाइल योजना के तहत अब तक 21, 000 लोगों को उनके घर-द्वार पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई गई हैं। केंद्र सरकार 90 दिन तक मनरेगा में दिहाड़ी लगाए जाने पर ऐसे परिवारों को सोलर लाइट, वाशिंग मशीनें, इंडक्शन चूल्हे और साइकिल प्रदान कर रही है। इस मौके पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विधायक भोरंज विस क्षेत्र कमलेश कुमारी, जिला नियंत्रक मामले शिव राम राही, मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, पंचायती राज जिला अध्यक्ष संजीव समेत विभिन्न पंचायतों के प्रधान तथा अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।