{"_id":"5b6af8d94f1c1b9d3e8b5c02","slug":"61533737177-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दड़ूही भूमि फर्जीवाड़ा ; 75 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दड़ूही भूमि फर्जीवाड़ा ; 75 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते दड़ूही गांव में हुए करोड़ों के भूमि फर्जीवाड़े में निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण फिर गांधी चौक पर 75 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते उप महाल विकास नगर में सौ कनाल सरकारी भूमि को मलकीयत में तबदील कर रसूखदारों ने उसका करोड़ों रुपये में सौदा कर डाला है। विकास नगर के रहने वाले फिल्लू ने कहा कि कुछ रसूखदारों ने करीब सौ कनाल सरकारी जमीन मलकीयत भूमि में तबदील कर उसे लगभग 15 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
उन्होंने कहा कि 2006-07 में हुए बंदोबस्त की नवीन अक्श नक्शा मुसाबी के खसरा नंबर इस्तेमाल साल 1965-66 से कहीं नहीं मिल रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुराने रिकॉर्ड को नष्ट कर मामले को दबाने का प्रयास राजस्व विभाग कर रहा है। इस बारे में 2012 में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि टीका दडूही की जमीन का रिकॉर्ड भी सुरक्षित नहीं है। फिल्लू ने कहा कि कुछ रसूखदारों ने प्रदेश सरकार को धोखा देकर यह जमीन हड़प ली है। इस मौके पर कालीदास, रमेश चंद, राम लाल, शक्ति सहित अन्य मौजूद रहे।