{"_id":"5b5485f24f1c1b49748b64c2","slug":"61532265970-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद डंगे गिरना हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद डंगे गिरना हुए शुरू
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी गांव में बारिश के कारण दो जगह डंगे गिरने से मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव निवासी कुलदीप सिंह के मकान के साथ लगे डंगे के गिरने से उसके मकान में दरार आ गई और मकान एक तरफ झुक गया। अगर तेज बारिश होती है तो यह मकान गिर सकता है। परिवार ने डर के मारे मकान को खाली कर दिया।
वहीं इसी गांव के प्रीतम धीमान के मकान के साथ रास्ता और डंगा गिर गया। इससे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश के बाद डंगे गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की। इस संबंध में ग्राम पंचायत बिझड़ी की प्रधान मीना देवी ने कहा कि गांव के दो मकानों के साथ लगते डंगे गिर जाने से मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। परिवारों को एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जाएगी।