फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   श्रेया ने दसवीं की मेरिट सूची में प्राप्त किया दसवां स्थान

श्रेया ने दसवीं की मेरिट सूची में प्राप्त किया दसवां स्थान

Wed, 18 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
श्रेया ने दसवीं की मेरिट सूची में प्राप्त किया दसवां स्थान
- फोटो : अमर उजाला
सलौणी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी की छात्रा श्रेया रांगड़ा ने दसवीं कक्षा में पुनर्मूल्यांकन करवाने के बाद 681 अंक प्राप्त करके बोर्ड की मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले श्रेया के 673 अंक थे। श्रेया ने अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय का पुनर्मूल्यांकन करवाया और आठ अंकों की वृद्धि हुई। प्रधानाचार्य बलवीर जंवाल ने श्रेया रांगड़ा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रा की कड़ी मेहनत, अध्यापकों और अभिभावकों को दिया। इससे पहले बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में स्कूल की छात्रा ममता ने भी मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। इससे पहले स्कूल का कोई भी छात्र मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिंद्र कंवर, अध्यापक यशवीर सिंह जंवाल आदि ने भी श्रेया को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed