{"_id":"5b4246954f1c1b55238b52f9","slug":"61531070101-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायकों के काम न किए तो करेंगे अफसरों का घेराव : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायकों के काम न किए तो करेंगे अफसरों का घेराव : लखनपाल
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को मैहरे में किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, कांग्रेस नेत्री प्रोमिला देवी, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक राणा समेत बड़सर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह और बिझड़ी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन ढटवालिया समेत अन्य पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी कांग्रेस विधायकों की ओर से बताए कामों को करने में आनाकानी कर रहे हैं।
अगर जनता के कार्य करने में अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले समय में बीडीओ कार्यालय बिझड़ी और पंचायती राज मंत्री का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे। अनुराग ठाकुर ने सांसद रहते हुए हमीरपुर के लोगों को केवल कूड़े के पात्र ही भेंट किए हैं, जिनके निष्पादन की भी कोई व्यवस्था नहीं। पंचायतों के पास सफाई कर्मचारी की व्यवस्था न होने के चलते कूड़ेदानों से कचरा बाहर सड़क पर गंदगी फैला रहा है। जितने भी काम कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत हुए थे, सांसद अनुराग ठाकुर उनका उद्घाटन कर अपने फट्टे लगाने में व्यस्त हैं। वहीं पूर्व भाजपा विधायक कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले करवाने में व्यस्त हैं। इससे पहले सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के बेटे एवं युकां सचिव अभिषेक राणा ने मंच से कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग बदले की राजनीति करने में लगे हुए हैं, उससे उन्हें 2019 में चारों संसदीय सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा।