{"_id":"5b2d2c9f4f1c1b624d8b78f6","slug":"61529687199-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों को पब्लिक सर्विस गारंटी की जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों को पब्लिक सर्विस गारंटी की जानकारी नहीं
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवारत पटवारियों को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही जिला के पटवारघरों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के बोर्ड भी चस्पां नहीं हैं। जिसके चलते पटवार सर्किलों में आने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके द्वारा मांगी गई जानकारी या रिकॉर्ड उन्हें कितने समय में उपलब्ध होगा।
लोकसेवा गारंटी अधिनियम की जानकारी के अभाव में लोगों को खासकर ग्रामीण इलाकों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने गत दिवस जिला के सभी 35 पटवार सर्किलों का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि पटवार सर्किलों में न तो लोक सेवा गारंटी अधिनियम के बोर्ड लगे हैं और न ही विभाग के पटवारियों को इसके बारे में अधिक जानकारी है। इस पर उन्होंने जिला के सभी पटवार कार्यालयों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पटवारियों के लिए शीघ्र ही लोकसेवा गारंटी अधिनियम के बारे में जागरूक करने के लिए वर्कशॉप आयोजित करने की योजना तैयार कर ली है। उधर, एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने कहा कि उन्होंने उपमंडल के पटवार सर्किलों का निरीक्षण है। लेकिन निरीक्षण के दौरान पटवार सर्किलों में लोकसेवा अधिनियम के बोर्ड नहीं मिले और न ही राजस्व कर्मचारियों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी थी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याएं निर्धारित समयावधि के भीतर हल हों। लोगों को भटकना न पड़े।