{"_id":"5aa951cc4f1c1b01768b5333","slug":"61521045964-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी विभागों के लिए एक साथ बने तबादला नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी विभागों के लिए एक साथ बने तबादला नीति
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने मात्र शिक्षकों के लिए तबादला नीति बनाने का विरोध किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों के लिए एक साथ तबादला नीति बनाने की वकालत की है। विज्ञान अध्यापक संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष मनोजपाल सिंह परिहार, प्रदेश सलाहकार केवल सिंह, संयोजक अश्वनी चंबियाल, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राज्य प्रवक्ता प्रवीण सिंह, राज्य सचिव सुशील चौहान, जिला महासचिव दीपेश शर्मा, शिक्षा खंड प्रधान ओम प्रकाश, करुण राणा, दिनेश, रविंद्र, संजीव, सोनी शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश गौतम, चंद्रमोहन, हाकम राणा, राजीव कौंडल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर वास्तव में ही स्थानांतरण नीति बनाना चाहती है तो प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक साथ स्थानांतरण नीति बनाई जाए। प्रदेश के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को इसमें विश्वास में लिया जाए। प्रदेश के कर्मचारियों को धरातल में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखा जाए तभी स्थानांतरण कारगर सिद्ध होगी। विज्ञान अध्यापक संघ इसका तभी समर्थन करेगा। अन्यथा शिक्षकों पर जबरन थोपी गई नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन