{"_id":"5a8707354f1c1b641f8b6095","slug":"61518798645-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुजानपुर में राष्ट्रीय होली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन सुजानपुर में किया गया। अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि चार दिन तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव का शुभारंभ 27 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधिवत तरीके से करेंगे।
वहीं, दूसरे दिन पंचायतीराज एवं ग्रामीण मंत्री वीरेंद्र सिंह कंवर मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया मेले का शुभारंभ पूर्व में अब तक संपन्न हुए होली मेलों से हटकर होगा। इसके लिए तैयारियों का कार्य युद्धस्तर पर चला है। उपायुक्त ने मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर बेहतरीन कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। कलाकारों से बातचीत करके उनकी सूची भी फाइनल कर दी जाएगी। मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करवा ली जाएंगी। डीसी ने स्थानीय लोगों से मेले को और बेहतरीन बनाने के सुझाव मांगे हैं। इस मौके पर मेला अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी सुजानपुर वीरेंद्र शर्मा और एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।