फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सलौणी-गलोड़ सड़क एक सप्ताह से बंद

सलौणी-गलोड़ सड़क एक सप्ताह से बंद

Fri, 16 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी-गलोड़ सड़क पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है। सड़क पर पेवर टाइलें बिछाने के कार्य के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया है। सड़क बंद होने से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को मैहरे से ऊना जाने के लिए वाया ब्याड़ होकर जाना पड़ रहा है, जबकि भोटा-हमीरपुर जाने के लिए वाया गलोड़ नाल्टी या फिर वाया धनेड़ होकर जाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि ठेकेदार को टाइलें लगाने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएं। सलौणी कस्बे के गलोड़ चौक से लेकर डाकघर कार्यालय तक लोक निर्माण विभाग ने पेवर टाइलें बिछाने का कार्य शुरू कर रखा है। करीब दो सौ मीटर दायरे में टाइलें लगाने के लिए ठेकेदार ने आठ से 28 फरवरी तक सड़क बंद रखने की विभाग से अनुमति ली है। व्यापार मंडल ने डाकघर कार्यालय से अपर बाजार को जाने वाले पुराने लिंक रोड को व्यापारी कोष से ठीक करवाकर लोगों को सलौणी-गलोड़ सड़क का विकल्प उपलब्ध करवाया। इस रास्ते से छोटे चौपहिया वाहन आसानी से गुजर रहे हैं, लेकिन बारिश के कारण यह लिंक रोड भी खराब होता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से मांग की है की जब तक सलौणी गलोड़ सड़क पर टाइलें लगाने का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक विकल्प के तौर पर पुराने लिंक रोड को व्यवस्थित किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि ठेकेदार को बीस दिन में कार्य निपटाने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उसे शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे। अरविंद ने कहा कि विकल्प मार्ग को भी दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed