{"_id":"5a82f59c4f1c1b2a788b5975","slug":"61518531996-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई का नादौन कॉलेज में प्रदर्शन
दुराचार मामलों के खिलाफ बुलंद की आवाज
सचित्र-
नादौन (हमीरपुर)। एसएफआई इकाई नादौन ने वीरवार को शाहपुर, भोरंज और नेरवा में तीन मासूम लड़कियों के साथ हुई दुराचार और मर्डर की घटनाओं के खिलाफ महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य वक्ता दीपक गुग्गू ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का झूठा वायदा किया है। चरमराई हुई कानून व्यवस्था के चलते तीन अलग अलग स्थानों पर प्रदेश की बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं घटी हैं। उन्होंने इस समस्या को लेकर इकट्ठा हुए छात्रों से कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुट हों। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ संगठन अपना संघर्ष और तेज कर रहा है। संगठन ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इस मौके पर अक्षय, विकास, बबिता, कोमल, रजनी, शिव, नमन, अवि, राहुल, मुकुल, तनु, आशीष, नरेंद्र, दिक्षु, अजय, विशेष, सौरभ आदि मौजूद रहे।