फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पटनौण में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे दी जानकारी

पटनौण में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे दी जानकारी

Thu, 28 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र पटनौण में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अंजू वाला ने की। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रोमिला देवी ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना में वही महिला पात्र होगी जिसका पहला बच्चा हो और वह स्वयं किसी सरकारी संस्था में कार्यरत ना हो। इस योजना के तहत महिलाओं को 3 किस्तों में पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन

इसमें पहली किस्त गर्भावस्था के 50 दिन के अंदर फॉर्म भरने पर व दूसरी गर्भावस्था के 6 माह पूरे होने पर तथा तीसरी किस्त बच्चा होने के बाद पहला चक्र पूर्ण होने पर मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता अजय कुमार भी उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र बडैहडू में भी इस योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुरेश कुमारी ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे विस्तृत जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed