{"_id":"5a0af6224f1c1b71548bcdfc","slug":"61510667810-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड कोर्स के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड कोर्स के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज अंतिम दिन
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डीएलएड कोर्स के लिए एनआईओएस में पंजीकरण करवाया करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्वयम डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करके अपनी उपस्थिति 15 नवंबर से पहले दर्ज करना सुनिश्चित करें। ये निर्देश प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर रवित चंद कटोच ने सभी सरकारी व निजी पाठशालाओं के प्रभारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में ऑनलाइन डिप्लोमा करने वाले शिक्षकों को पाठ्यक्रम तलाशने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। डीएलएड का सारा पाठ्यक्रम शिक्षकों को एक क्लिक पर मिल जाएगा।
अप्रशिक्षित अध्यापकों को डीएलएड का कोर्स करने के लिए कक्षा में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोर्स करने वाले अध्यापक ऑनलाइन ऑडियो और वीडियो के माध्यम से लेक्चर सुन और देख सकेंगे। एनआईआएस ने डीएलएड के लिए पंजीकृत हुए सभी सरकारी एवं अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित अध्यापकों के लिए विशेष वेबसाइट व मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल में डीएलएड कर रहे शिक्षकों के लिए इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि वीडियो लेक्चर डीडी फ्री डिश और डिश डीवी पर भी उपलब्ध है। पंजीकृत शिक्षक अपना पहचान पत्र एनआईओएस पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं।