फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने की कड़े शब्दों में निंदा

महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने की कड़े शब्दों में निंदा

Fri, 10 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल ने गांधी चौक हमीरपुर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौशल ने शंका जताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता की हत्या करने वाले नाथू राम गोडसे की विचारधारा से जुड़े लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। महात्मा गांधी की प्रतिमा केवल प्रतिमा नहीं बल्कि यह अहिंसा, सद्भावना, सर्वहित, शांति कामना, धर्म निरपेक्षता, सत्याग्रह, एकता और भाईचारे की प्रतिमा है। उनकी मूर्ति के साथ ऐसा व्यवहार करना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन को इस संबंध में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि फिर से ऐसी घटना न घट सके। उन्होंने कहा कि 17 साल पहले भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के बाद 9 अगस्त 2000 की रात को महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर टुकड़े-टुकड़े किए गए थे। करीब सवा महीना धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया गया। पुलिस को सूचना देने पर दोषियों के बजाय मुझे ही झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में न्यायालय से बाइज्जत बरी हुए। कौशल ने कहा कि अगर पुलिस ने 17 साल पहले इस तरह की वारदात देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की होती तो इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होती। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि फिर से ऐसी घटना न घट सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री अजय शर्मा और नगर परिषद हमीरपुर के पार्षद एडवोकेट अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed