{"_id":"672522a261cea2d4b50060f4","slug":"5th-accused-in-de-addiction-center-murder-case-arrested-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139802-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्र में हत्या मामले का 5वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्र में हत्या मामले का 5वां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत जुलाई में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी को दिवाली की रात को घर से पुलिस ने दबोचा है। होशियारपुर के हथवाल पंचायत निवासी हरेंद्रपाल हत्या की वारदात के बाद चार माह से भूमिगत था। बड़सर पुलिस आरोपी को चार माह से तलाश कर रही थी। दिवाली पर आरोपी के घर आने की आशंका पुलिस को पहले थी। ऐसे में पुलिस ने पहले ही जाल बिछाया हुआ था। इस मामले में पकड़े गए अन्य चार आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं।
बीती 14 जुलाई को बड़सर पुलिस थाना के तहत बणी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस केंद्र को भोरंज निवासी तुषार जसवाल संचालित करता था। वारदात के चार दिन बाद आरोपी तुषार ने बड़सर थाना में आत्मसमर्पण किया था। फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार का शव मिला था। जांच में पता चला था कि संचालक और उसके कुछ साथियों ने भोरंज निवासी अमित के साथ डंडे से मारपीट की थी और अधिक तबीयत खराब हो जाने पर अस्पताल ले जाने के बजाय केंद्र के सबसे निचले फ्लोर में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान अमित की मौत हो गई थी। इसके बाद हत्या के सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो केंद्र में सिर्फ मरीज ही थे। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। अब आखिरकार पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने दिवाली की रात को होशियारपुर में दबोचा है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। मामले में छानबीन जारी है।