फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5,333 Candidates File Nomination Papers for Panchayat Elections

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव के लिए 5333 ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Tue, 12 May 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में पंचायत चुनावों की नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 2213 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।
इस दाैरान जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए कुल 5333 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
इनमें जिला परिषद के लिए 69, बीडीसी के लिए 529, पंचायत प्रधान 1058, उपप्रधान 1115 और पंचायत सदस्य के लिए 2562 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को 2213 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद के लिए कुल 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

6 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए 250 पर्चे भरे गए। इसी प्रकार, पंचायत प्रधान के पद के लिए जिले भर में 406, उपप्रधान के लिए 511 और पंचायत सदस्यों के लिए 1010 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed