फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   53 days break on auspicious functions from today

Hamirpur (Himachal) News: मांगलिक कार्यों पर आज से 53 दिन का विराम, चार फरवरी होंगे शुभ कार्य

Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शुभ और मांगलिक कार्यों पर मंगलवार यानी आज से ही विराम लग गया है, क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 दिसंबर से शुक्र अस्त शुरू हो रहा है और इससे पहले के तीन दिन भी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। ऐसे में विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए अगले साल 4 फरवरी 2026 तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शास्त्रों के मुताबिक किसी भी शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह के अस्त होने से पहले के तीन दिन और उदय होने के तीन दिन बाद का समय शुभ नहीं माना जाता है। इस बार यह अवधि लंबी हो रही है क्योंकि शुक्र ग्रह 11 दिसंबर को अस्त हो जाएगा। शुक्र अस्त के ठीक बाद 14 दिसंबर की देर रात से खरमास भी शुरू हो जाएगा। इससे करीब 53 दिनों तक शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

खरमास की समाप्ति मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2026 को होगी। शुक्र ग्रह का उदय 31 जनवरी 2026 को होगा। हालांकि उदय होने के तीन दिन बाद तक का समय भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ नहीं होता है। उपरोक्त गणनाओं के कारण, मांगलिक कार्य अब सीधे 4 फरवरी 2026 से ही शुरू हो पाएंगे। इस तिथि से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्यों के लिए समय अनुकूल माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आचार्य?
सुजानपुर शहर के कटोच वंश के राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा ने कहते हैं कि शुक्र ग्रह के अस्त तथा उदय से तीन दिन पहले तथा तीन दिन तक समय किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ नहीं होता। शुक्र ग्रह का उदय 31 जनवरी 2026 को होगा और 4 फरवरी से ही शुभ कार्य के लिए समय शुभ माना जाएगा। पंडित शर्मा ने सलाह दी कि खरमास के दौरान दान-पुण्य करना विशेष रूप से फलदायी होता है, जिसमें चावल, दूध, चीनी, चांदी जैसी सफेद रंग की वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed