फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के तहत वार्ड नंबर-10 बाईपास के पास मॉडल कॅरिअर सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों को अगले वर्ष सेंटर की सुविधा मिलेगी। 2.50 करोड़ बजट से भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नए भवन का निर्माण होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्ष 2016 में मॉडल कॅरिअर सेंटर बनाने की कवायद शुरू हुई थी। यह भवन दो से तीन मंजिला होगा। इसके साथ ही इसमें कई कमरे और बड़े हॉल होंगे। भवन तैयार होने के बाद यहां पर कॅरिअर काउंसलर बैठेंगे।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भविष्य चयन को लेकर यहां बेहतरीन राय मिलेगी। किसी भी फील्ड में जाने से पहले युवा कॅरिअर काउंसिल भवन में विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। वर्तमान में कई युवा सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण पथ से भटक जाते हैं। बाद में इन्हें भविष्य बनाने संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब युवाओं को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इस भवन के हाल में कंपनियां साक्षात्कार ले सकती हैं। साक्षात्कार के लिए बड़े हाल की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन शर्मा ने कहा कि अढ़ाई करोड़ के बजट से भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन में छात्राओं को कॅरिअर से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके साथ शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed