फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोटा-लठियाणी एनएच पर किया पैचवर्क कार्य एक माह में उखड़ा

भोटा-लठियाणी एनएच पर किया पैचवर्क कार्य एक माह में उखड़ा

Wed, 19 Dec 2018 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
भोटा-लठियाणी एनएच पर किया पैचवर्क कार्य एक माह में उखड़ा
विज्ञापन

एक माह पहले एनएच पर उखड़ी हुई टारिंग पर किया था पैचवर्क
लोगों ने विभाग से समस्या का समाधान करने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। भोटा-लठियाणी एनएच 503-ए पर किया पैचवर्क कार्य एक माह में ही उखड़ गया है। एक माह पहले एनएच पर उखड़ी हुई टारिंग की जगह पैचवर्क किया गया था। पैचवर्क के उखडने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने क ी गुहार लगाई है। भोटा-लठियाणी एनएच 503 ए करीब पांच पहले 9 करोड़ बजट से टारिंग एवं मरम्मत का कार्य किया गया था। लेकिन टारिंग कुछ दिन बाद ही उखड़ गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि टारिंग करने के बाद तीन साल तक संबंधित ठेकेदार की सड़क मरम्मत की जिम्मेवारी होती है। लोगों राम पाल, अविनाश, सतीश, बलदेव, अशोक, बबलू, कालीदास, ज्ञान चंद, देव किशन, बाल किशन और धनी राम आदि ने कहा कि अभी एक माह पहले ही पैचवर्क किया गया, लेकिन यह पैचवर्क उखड़ना शुरू हो गया है। लोगों ने मांग उठाई कि विभाग संबंधित ठेकेदार को कहकर इस समस्या का स्थायी समाधान करवाए। एनएच के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द ही संबंधित ठेकेदार को कहकर समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed