फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इण्डेन ऐप से बुक करवाएं अपनो गैस सिलेंडर

इण्डेन ऐप से बुक करवाएं अपनो गैस सिलेंडर

Fri, 14 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंडियन ऑयल की ओर से उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान की नई सुविधा प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत समस्त इंडेन उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन पर इंडेन एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद साइनअप करके उसमें जरूरी डिटेल उपभोक्ता आईडी, रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और कोई भी आईडी प्रूफ की जानकारी उसमें भरनी होगी। नंदा गैस एजेंसी हमीरपुर के मैनेजर हरीश नंदा ने बताया कि उपभोक्ता अपना एलपीजी आईडी अपने वितरक से पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

साइनअप करने के बाद लॉगइन और पासवर्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर जाएगा। उपभोक्ता उस लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके, इंडेन ऐप से साइन इन करें। अब एलपीजी रिफिल बहुत ही आसानी से केवल एलपीजी रिफिल पर अंगुली दबाकर बुक किया जा सकता है। जैसे ही रिफिल बुक हो जाएगा, तुरंत उसका मैसेज एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। उस एसएमएस में एक ऑनलाइन पेमेंट का लिंक भी आएगा, जोकि 1 घंटे के लिए मान्य रहेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के पश्चात सिस्टम पेमेंट करने की विधि जैसे कि ऑनलाइन पेमेंट नेट बैंकिंग द्वारा डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पूछेगा। आप कोई भी माध्यम सेलेक्ट करके ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करते ही आपको पेमेंट की रसीद और एलपीजी सिलिंडर का बुकिंग नंबर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा। इस सिस्टम से उपभोक्ता को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बुकिंग और पेमेंट डिजिटल मोड से बहुत ही आसान प्रक्रिया द्वारा होगी और पांच रुपये का डिस्काउंट उपभोक्ता को मिलेगा। इस सिस्टम का दूसरा यह फायदा है कि गैस की ओवरचार्जिंग या खुले पैसे देने का झंझट समाप्त हो जाएगा और एलपीजी सिलेंडर वरीयता पर उपभोक्ता को मिलेगा। उन्होंने समस्त होम डिलीवरी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह इंडेन मोबाइल एप से ही रिफिल बुक करें और डिजिटल पेमेंट की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed