{"_id":"5be714f7bdec22098d6aedc2","slug":"51541870839-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनायें : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनायें : धूमल
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर के पटलांदर में शनिवार को आयोजित मंडल की बैठक में उपस्थित समस्त मोर्चों-प्रकोष्ठों के प्रमुखों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता काम करें। बैठक में लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राम प्रकाश पटियाल, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्णकालिक विस्तारक सतीश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, बीना कपिल और सुमन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पटलांदर के रेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में मंडल के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम प्रत्येक मोर्चो और प्रकोष्ठ के प्रमुख व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक प्रमुख नेतृत्व के साथ हुई। इसके साथ ही पार्टी गतिविधियों की फीडबैक ली गई।
विस्तारक ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में सभी लोगों को दी। लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के प्रभारी राम प्रकाश पटियाल ने संगठन की बारीकियों पर बैठक में चर्चा की। धूमल ने अंत में सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों के प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि लोकसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहना चाहिए। पार्टी के सर्वव्यापी होने का अर्थ हर क्षेत्र में हर व्यक्ति, हर मतदाता से पार्टी का संपर्क होने से है और सर्वस्पर्शी होने का अर्थ है कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों, श्रेणियों, समुदायों और सभी लोगों से संपर्क करे-मिले, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुने तथा उन समस्याओं को दूर करने के लिए पार्टी प्रयास करे। पार्टी ने इसी मकसद से विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन किया है। महिलाओं के लिए महिला मोर्चा, युवाओं के लिए युवा मोर्चा, किसानों के लिए किसान मोर्चा और इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, पंचायती राज प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ इत्यादि का गठन किया गया है ताकि, पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन का समाज के हर वर्ग के साथ सीधा संपर्क हो।
12 नवंबर से पार्टी के सभी प्रमुख लोग विस्तारक सहित मंडल के प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संपर्क साधेंगे तथा बैठक करेंगे। इन बैठकों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों से भाजपा के सांसदों को जिताकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। इस अवसर पर महामंत्री अनिल शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर लवली, वीरेंद्र ठाकुर, पटलांदर ग्राम पंचायत प्रधान शर्मिला राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जग्गन कटोच, मदन लाल, पृथी चंद, कैप्टन अशोक, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना ठाकुर, अर्चना चौहान, पूनम डोगरा, अंजना देवी, लता देवी, जलालुदीन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।