{"_id":"5bdb3a7abdec2269960bb8e9","slug":"51541094010-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ढांक से गिरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ढांक से गिरी, एक घायल
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की नादौन सुजानपुर सड़क पर दोसड़का गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक से नीचे गिर गया। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल अरुण कुमार निवासी गांव तरेटी का कहना है कि वह वीरवार दोपहर को बाइक पर घर से नादौन की ओर आ रहा था कि दोसड़का गांव के निकट वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वह बाइक समेत सड़क किनारे ढांक से नीचे जा गिरा। एसएचओ महेंद्र परमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन