{"_id":"5bdb387ebdec2204de740b36","slug":"51541093502-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन में से दो स्पर्धाएं जीतकर सुंदरनगर बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन में से दो स्पर्धाएं जीतकर सुंदरनगर बना ओवरऑल चैंपियन
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू हमीरपुर में आयोजित अंतर बहुतकनीकी संस्थान राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (महिला) का समापन वीरवार को हुआ। प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में सुंदरनगर ने कंडाघाट को 3-2 से हराकर ट्रॉफी हासिल की। वहीं बैडमिंटन में भी सुंदरनगर ने कंडाघाट को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल का फाइनल भी सुंदरनगर और कंडाघाट के बीच खेला गया। जिसमें कंडाघाट ने सुंदरनगर को 2-0 से हरा कर विजेता ट्राफी हासिल की।
सुंदरनगर ने तीन में से दो खेल स्पर्धाओं में विजेता और एक में उपविजेता बनकर ओवरऑल ट्राफी जीती। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के 14 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों से 175 महिला खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल-टेनिस खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा और बिलासपुर के आरके शर्मा, सहित विक्रम ठाकुर, विवेक धीमान, नप अध्यक्ष सुलोचना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।