{"_id":"5ba7c26d867a557fe4469b4a","slug":"51537720941-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राब मौसम के कारण आज शिक्षण संस्थानों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राब मौसम के कारण आज शिक्षण संस्थानों में छुट्टी
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खराब मौसम के चलते सोमवार को जिले के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। इस दौरान जिलाभर के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इनमें निजी शिक्षण संस्थान भी शामिल है। मौसम विभाग की ओर से दी गई भारी बारिश की चेतावनी के चलते उपायुक्त ने यह निर्णय लिया है।
इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सोमवार को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। ताकि खराब मौसम की वजह से जान माल का कोई नुकसान न हो। इससे पूर्व भी अगस्त माह में भारी बारिश के कारण जिले में तबाही मची थी। मोरसू पुल सहित जिले की कई सड़कें अवरुद्ध रहीं। उपायुक्त ने उपनिदेशक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर स्कूलों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि खराब मौसम के चलते शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। इसमें निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी होगी।