फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब गोपालपुर चिडिय़ाघर में पर्यटकों को दो प्रवेश द्वारों से करना होगा प्रवेश

अब गोपालपुर चिडिय़ाघर में पर्यटकों को दो प्रवेश द्वारों से करना होगा प्रवेश

Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब धौलाधार नेचर पार्क चिड़ियाघर गोपालपुर में पर्यटकों को दो प्रवेश द्वारों से जाना पड़ेगा। पहले गेट से गाड़ियां जबकि दूसरे गेट से सिर्फ पैदल ही प्रवेश कर पाएंगे। विभाग ने गाड़ियों के लिए अलग और पर्यटकों के जाने लिए अलग गेट बनाया है। इससे पूर्व चिड़ियाघर तक ही सीधे गाड़ियां जाती थीं। अब चिड़ियाघर जाने के लिए पर्यटकों को पहले गेट पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेगी। इस बार जू पिछले साल की अपेक्षा अलग स्थिति में नजर आएगा। वन्य जीव विभाग ने केरल में बने चिड़ियाघर की तर्ज पर प्रारूप तैयार किया है।
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग ने चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया है। अन्य सुविधाएं भी पर्यटकों को मिलेंगी। गोपालपुर चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। नवंबर माह में शुरू होने वाले पर्यटक सीजन में इस बार चिड़ियाघर पर्यटकों को अलग नजर आएगा। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर में इस बार दो गेट स्थापित किए गए हैं। इसमें पहले गेट से पर्यटक गाड़ी लेकर प्रवेश कर सकते हैं जबकि दूसरे गेट से सिर्फ पैदल पर्यटक ही प्रवेश कर पाएंगे। पर्यटक अपनी गाड़ी अंदर नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed