फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य की कार दुर्घटना से मौत

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य की कार दुर्घटना से मौत

Sun, 22 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य की कार दुर्घटना से मौत
जाहू (हमीरपुर)। सुपर एक्सप्रेस हाईवे ऊना से कलखर मार्ग पर लठियाणी के पास कार दुर्घटना में जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य प्रदीप कुमार की मौत हो गई। 38 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा उपमंडल भोरंज के गांव मुंडखर के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर से मुंडखर और जाहू में मातम का माहौल है। भोरंज के मुंडखर गांव निवासी प्रदीप कुमार शर्मा जाहू में दवाइयों का कारोबार करता था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से अपने घर मुंडखर आते समय शनिवार रात्रि को लठियाणी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पुली से टकरा गई। गंभीर अवस्था में प्रदीप को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद प्रदीप का शव मुंडखर गांव लाया गया और रोड़ा श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राज कुमार, हमीरपुर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य संजीव शर्मा, मुंडखर ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महामंत्री जगदीश चंद शर्मा, जाहू ग्राम केंद्र अध्यक्ष अजय चंदेल, पंचायत प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान चमेल सिंह और अन्य उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रमेश डोगरा, जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत राम चौहान, महासचिव सीता रात धीमान, सह सचिव सोनवीर, पवन रांगड़ा, सुनील शर्मा, विरेंद्र चंदेल, तरसेम कुमार ने प्रदीप की मौत पर दु:ख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed