फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पांच घंटे अवरुद्ध रहा बिझड़ी-दियोटसिद्ध रोड

पांच घंटे अवरुद्ध रहा बिझड़ी-दियोटसिद्ध रोड

Tue, 17 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग बड़सर के बिझड़ी-दियोटसिद्ध रोड पर सोमवार शाम एक ईंटों से भरे ट्रक के फंसने से सड़क करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रही। वहीं, ट्रक के फंसने से एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया। शाम करीब साढ़े सात बजे ईंटों से लदा हुआ एक ट्रक बिझड़ी बाजार से दियोटसिद्ध की ओर जा रहा था। कुआं चौक से करीब एक सौ मीटर दूरी पर स्थित तीखी चढ़ाई पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क के आरपार होकर रुक गया। गनीमत रही की ट्रक पीछे की ओर नहीं पलटा नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के सड़क के आर पार फंसने के कारण दोनों तरफ से अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस कारण बिझड़ी-दियोटसिद्ध रोड पर करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। इससे मैहरे, सलौनी, महारल, घंगोट और बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। वहीं, रात होने के कारण जब सड़क काफी देर बाद भी नहीं खुल पाई तो कई लोग पैदल जाकर आगे से किराये के वाहनों में अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को सड़क से ट्रक को हटाकर यातायात की बहाली करवाई। इस संदर्भ में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने रात को बिझड़ी के पास फंसे ट्रक को अन्य वाहन की सहायता से सड़क से हटा दिया। जिससे यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed