{"_id":"5b3665314f1c1b95598b6bab","slug":"51530291505-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पर्ची नहीं कटवाने वाले रेहड़ी-फड़ी वाले हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पर्ची नहीं कटवाने वाले रेहड़ी-फड़ी वाले हटेंगे
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में ऑनलाइन सात नक्शे पास किए गए। इसके साथ विभिन्न वार्डों में चल रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान सभी वार्ड पार्षदों ने अपनी-अपनी वार्ड की समस्या को कमेटी के समक्ष रखा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांधी चौक से लेकर बाल स्कूल हमीरपुर तक जितने भी रेहड़ी-फड़ी वालों की नगर परिषद में पर्ची नहीं कटी है, उन्हें वहां से हटाया जाए। इस दौरान गृहकर को लेेकर कमेटी गठित की गई।
इसमें तहसीलदार, ईओ और तीन अन्य सदस्य शामिल किए गए। कमेटी का इसमें कार्य रहेगा कि गृहकर समय पर आ रहा है या नहीं। इसके साथ देखा जाएगा कि इसमें कोई अन्य समस्या तो पेश नहीं आ रही। इस दौरान सभी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों को लगाने के लिए एकमत से आवाज उठाई। नगर परिषद द्वारा कुछ माह पहले 200 स्ट्रीट लाइटों की मांग भेजी गई थी, लेकिन अभी तक नगर परिषद में यह लाइटें नहीं पहुंची हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नई स्ट्रीट लाइटें नहीं आ जाती हैं, तब तक पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाए और उन्हें सुचारु रूप से चलाया जाए। बैठक में वार्ड नंबर 11 में सीवरेज लाइन को बिछाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देेवी ने कहा कि बैठक में पिछले बचे हुए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ऑनलाइन नक्शे पास किए गए। बैठक में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा, पार्षद शकुंतला, अनिल सोनी, मनोनीत पार्षद संदीप भारद्वाज, राजेश चौधरी, अश्वनी कुमार, मनोज कुमार, विधि चंद शर्मा, आशा रानी, रीता शर्मा, मनोरमा लखनपाल और वीना धीमान मौजूद रहे।