फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उपमंडल भोरंज का बस्सी बाजार गंदगी से मुक्त होगा

उपमंडल भोरंज का बस्सी बाजार गंदगी से मुक्त होगा

Sun, 27 May 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज का बस्सी बाजार गंदगी से मुक्त होगा
कचरा - फोटो : अमर उजालाा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)।
उपमंडल भोरंज के बस्सी बाजार व्यापार मंडल की बैठक रविवार को प्रधान सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि बस्सी बाजार से कचरा उठाने के लिए व्यापार मंडल की ओर से एक गाड़ी लगाई जाएगी। गाड़ी बीडीओ भोरंज द्वारा निर्देशित जगह पर ही कचरा फेंकेगी।

गाड़ी में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बों का प्रावधान होगा। इसके लिए व्यापार मंडल प्रति दुकानदार से 50 रुपये प्रति माह वसूलेगा। समय समय पर हर दुकान का स्वच्छता के प्रति निरीक्षण भी किया जाएगा। जो दुकानदार सड़क पर या और कहीं और कचरा डालेगा, उस पर व्यापार मंडल नियमों के तहत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


भोरंज उपमंडल में बस्सी ही एक ऐसा कस्बा है जो कचरे को लेकर सजग हुआ है। अपने बलबूते पर कचरे के निपटारे के लिए गाड़ी का प्रावधान किया है। व्यापार मंडल बस्सी के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि कस्बे में स्वच्छता रखना व्यापारियों का कर्तव्य भी है। जो व्यापारी व्यापार मंडल के आदेशों को लागू करने में कोताही बरतेगा उसके विरुद्ध व्यापार मंडल प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया है कि वह संपूर्ण स्वच्छता में पूरा सहयोग दें। इसके साथ व्यापार मंडल भी समय-समय पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेगा। इस मौके व्यापार मंडल प्रधान सुभाष ठाकुर, उपप्रधान विपन ठाकुर, अमन सोनी, डॉ. देवेंद्र राणा, मदन रंगड़ा, कमलेश कुमार, पिंकू राज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed