{"_id":"5aede2b74f1c1b9b098b8454","slug":"51525539511-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Updated Sat, 05 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड-3 से एसडीएम कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे सीवरेज के कार्य में घटिया सामग्री लगाने और निर्माणक नियमों की अनदेखी करने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं। लोगों ने इस मामले की जांच करने की मांग लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और आईपीएच मंत्री महिंद्र सिंह से की है। लोगों में रोष व्याप्त है कि इस स्थल पर चल रहे काम की गुणवत्ता को बनाए रखने की जांच के लिए कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं आ रहा है। परिणाम स्वरूप इससे सबसे घटिया स्तर की ऐसी ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है जो ट्रकों से उतारते समय ही टूट जाती हैं।
ऐसे में इन ईंटों द्वारा बनाए जा रहे सीवरेज के चैंबर कितना समय टिक पाएंगे। विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने निर्माण सामग्री की जांच की और बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस काम की गुणवत्ता को जांचने के लिए विभाग का कर्मचारी समय-समय पर निरीक्षण करता है। एसडीओ ने कहा कि सीवरेज के काम में द्वितीय श्रेणी की ईंट लगाई जानी स्वीकृत हुई हैं। यदि घटिया सामग्री का इस्तेमाल पाया गया तो विभाग इस घटिया निर्माण को तुड़वाकर ठेकेदार से दोबारा निर्माण करवाएगा। वही नपं के वार्ड तीन की पार्षद अनीता चौधरी ने कहा कि स्वयं खड़े रहकर काम की निगरानी कर रही हूं और कार्य सही ढंग से चल रहा है।