{"_id":"5a73566b4f1c1b9f268b7b30","slug":"51517508203-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि तीन गुना होने से बढ़े आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि तीन गुना होने से बढ़े आवेदन
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी होने सेे आवेदन भी बढ़े हैं। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों या उनकी विधवाओं की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। विभाग प्रदेश के 252 पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी करवा चुका है। पिछले साल विभाग ने 216 पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी करवाई थी। वर्ष 2016 में पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए विभाग की तरफ से मात्र 16 हजार रुपये का अनुदान मिलता था। वर्ष 2017 में यह अनुदान बढ़कर 50 हजार हो गया। अनुदान राशि में बढ़ोतरी के बाद पूर्व सैनिकों का इस राशि की तरफ रुझान हो गया। वर्ष 2016-17 के मुकाबले वर्ष 2017-18 में अधिक पूर्व सैनिकों ने इस राशि के लिए आवेदन किया है।
सैनिक कल्याण विभाग ने 1.26 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश के पूर्व सैनिकों की 252 बेटियों की शादी करवाई है। विभाग द्वारा 50 हजार रुपये की राशि केवल दो बेटियों की शादी के लिए दी जाती है। इस राशि के लिए पूर्व सैनिक को विवाह के छह माह के भीतर आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद सैनिक कल्याण विभाग आवेदन को स्वीकृति देता है और राशि संबंधित पूर्व सैनिक के खाते में आ जाती है। इस राशि के लिए निरंतर आवेदन आते रहते हैं, लेकिन राशि के बढ़ने के बाद आवेदनों में वृद्धि हुई है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि वर्ष 2017 में विभाग ने 252 बेटियों की शादी के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि दी है। वर्ष 2016 में यह राशि 16 हजार रुपये दी जाती थी। राशि के बढ़ने के बाद आवेदनों में भी वृद्धि हुई है।