{"_id":"5a5cdbf64f1c1b88268b48a5","slug":"51516035062-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में बंद हों प्री नर्सरी कक्षाएं : आंगनबाड़ी वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में बंद हों प्री नर्सरी कक्षाएं : आंगनबाड़ी वर्कर्स
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं चलाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग पर रोजगार छीनने का आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख कर मांग कि है कि सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं चलाने पर प्रतिबंध लगाएं तथा जिन स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं चल रही हैं, उन्हें तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में अध्यापकों ने अपनी मर्जी से प्री नर्सरी कक्षाएं चला रखी हैं। इससे मिड-डे मिल भोजन का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। स्कूलों के पास ही गांवों में बाल विकास एवं महिला विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र खोले हैं।
सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने प्री नर्सरी कक्षाएं चला ली हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की कमी के कारण बंद होने पर आ गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी, कमलेश कुमारी, विजय कुमारी, चंपा देवी, मीरा देवी, मिला देवी, नीशा, आशा देवी, सविता, विमला, अंजू, सत्या देवी आदि का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच साल तक के बच्चों को खेल-खेल में शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी रोजगार को छीनने में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं बंद की जाएं। अन्यथा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने रोजगार को सुरक्षित करने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंनेे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की है।