{"_id":"5a42894d4f1c1b0f788b51a7","slug":"51514309965-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कार्यालय के सामने उखड़ी सड़क की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कार्यालय के सामने उखड़ी सड़क की नहीं हुई मरम्मत
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल के सामने चार माह पहले सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। माल रोड की सड़क उखड़ने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर परिषद और विभाग से सड़क की मरम्मत जल्द करवाने की मांग उठाई है।
उखाड़ी सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चार माह पहले इस स्थान पर सीवरेज लीकेज थी जिसे ठीक करने के लिए विभाग ने सड़क को उखाड़ा था। सीवरेज लीकेज को तो विभाग ने ठीक करवा दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत करना विभाग भूल गया। सड़क पर उखड़े पत्थरों और बिखरी कंकरीट और मिट्टी की वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हुए हैं। बारिश होने के बाद यह समस्या और भी भयंकर हो जाती है। लोगों ने विभाग और नगर परिषद से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ देवराज भाटिया का कहना है कि समस्या ध्यान में है। ठंड होने के कारण सड़क की टारिंग नहीं की जा सकी है। सर्दियां खत्म होने के बाद सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।