फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक सौ मीटर दौड़ में सिद्धांत व आयूषी प्रथम

एक सौ मीटर दौड़ में सिद्धांत व आयूषी प्रथम

Thu, 21 Dec 2017 10:40 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता सिंथेटिक मैदान अणु में वीरवार को आयोजित की गई। इसमें स्कूल के छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में छठी कक्षा के लड़कों की सौ मीटर दौड़ में सिंद्धात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में आयूषी प्रथम स्थान पर रही। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में मोहित व लड़कियों में श्रेया प्रथम स्थान पर रही। सातवीं कक्षा की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अभय और लड़कियों में साधना प्रथम रही। 200 मीटर की दौड़ अभय प्रथम रहा। कक्षा आठवीं के लड़कों की 100 व दौ सौ मीटर दौड़ में शिवांश और लड़कियों में पलक प्रथम स्थान पर रही। कक्षा नौवीं की 100 मीटर दौड़ में आनंद प्रथम, कक्षा 10वीं से साहिल डोगरा प्रथम, जमा एक से देवेश प्रथम और जमा दो से आकाश गुलेरिया प्रथम स्थान पर रहे। रिले दौड़ में उदय गिरी सदन प्रथम, अरावली सदन द्वितीय तथा शिवालिक सदन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में छठी कक्षा से अदित राज प्रथम, 7वीं के अभय प्रथम, 8वीं के शिवांश प्रथम स्थान पर रहे। शॉट पुट में देवेश ठाकुर और सिद्धांत ठाकुर प्रथम व लड़कियों में आशिमा शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। फुटबाल प्रतियोगिता में नीलगिरि सदन विजेता तथा अरावली सदन उपविजेता रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य अरुण चौहान तथा निदेशक अजीत सिंह चौहान ने खेल शिक्षक दीपक धीमान तथा सभी विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल का वार्षिक समारोह 23 दिसंबर को टाउन हाल हमीरपुर में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीडी शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed