{"_id":"5a1c1b554f1c1b0d698be6f3","slug":"51511791445-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद प्रतियोगिता में साहिल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद प्रतियोगिता में साहिल प्रथम
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में सोमवार को डाईट हमीरपुर द्वारा सुजानपुर और हमीरपुर शिक्षा खंडों के दिव्यांग छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डाईट प्रधानाचार्य एवं परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने की। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सुबह दस बजे हुआ।
प्रतियोगिता में दोनों शिक्षा खंडों के 60 खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, एक सौ मीटर दौड़, सीपी वॉक, 50 मीटर दौड़, सीपी सॉफ्ट बाल, एमआर दौड़ एक सौ मीटर और वॉची आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में लंबी कूद में साहिल प्रथम, एक सौ मीटर दौड़ में अनिकेत प्रथम, सीपी वॉक 50 मीटर में में अभिषेक प्रथम, सॉफ्ट बाल में अवनीश प्रथम, एमआर दौड़ एक सौ मीटर में शुभम प्रथम और वॉची में अथर्वी प्रथम स्थान पर रही। डाईट प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडब्ल्यूएसएन प्रभारी राजू कश्यप, कर्म चंद, अब्दुल, सोनू शर्मा, नीलम, शैलेंद्र, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।