{"_id":"67c5f4037365cdbb980dc173","slug":"50-students-took-training-in-hair-styling-and-skin-care-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149665-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 50 विद्यार्थियों ने लिया हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 50 विद्यार्थियों ने लिया हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर का प्रशिक्षण
Mon, 03 Mar 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में आयोजित दो साप्ताहिक ब्यूटीशियन कोर्स का समापन सोमवार को हुआ। कोर्स का आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रोवर्स और रेंजर्स, राष्ट्रीयसेवा योजना, इको क्लब एवं सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से किया गया। समापन समारोह में प्रो. नीलम कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने कहा कि यह कोर्स छात्राओं को ब्यूटी और वेलनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा। कोर्स में 50 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कोर्स के दौरान ब्यूटी और वेलनेस के विभिन्न पहलुओं मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. रजनीश कुमार,प्रो. मदन सिंह, डॉ. प्रीतम चंद सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।