फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 people including three students of Sainik School Sujanpur Corona positive

सैनिक स्कूल सुजानपुर के तीन छात्रों समेत 50 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 25 Oct 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
50 people including three students of Sainik School Sujanpur Corona positive
50 people including three students of Sainik School Sujanpur Corona positive
हमीरपुर। सैनिक स्कूल सुजानपुर के तीन, कक्कड़ स्कूल के दो और महारल स्कूल के एक छात्र समेत सोमवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महारल और बाल स्कूल का एक-एक स्टाफ सदस्य भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 792 सैंपल लिए गए। इनमें से 50 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने जिलावासियों से अपील की कि अगर किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम, बुखार और कोरोना जैसे अन्य लक्षण सामने आते हैं तो वे तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो घबराएं नहीं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें। अपने संपर्क में आए सभी लोगों की पूरी जानकारी दें और उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस हफ्ते का टीकाकरण शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 84 दिन बाद नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed